अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भड़के रामगोपाल वर्मा – India TV Hindi

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भड़के रामगोपाल वर्मा  – India TV Hindi

[ad_1]

Ramgopal Verma And Allu Arjun- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
रामगोपाल वर्मा और अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते रोज मीडिया की सुर्खियों में रहे। हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शाम को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह अल्लू अर्जुन की रिहाई हो गई। लेकिन अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सिनेमाई सितारों का गुस्सा फूट रहा है। डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाला है। रामगोपाल वर्मा ने अल्लू की गिरफ्तारी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘अल्लू अर्जुन भारत के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार को अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म का तोहफा दिया है और नाम कमाया है। लेकिन सरकार ने इसके बदले उन्हें जेल भेजने का ईनाम दिया है।’

इसलिए गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होते ही ये सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगने लगी थी। फिल्म की रिलीज से पहले की रात हैदराबाद के ध्या थियेटर में इसका प्रीमियर रखा गया था। यहां मौजूद भीड़ के चलते एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। महिला के मौत के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी और सिनेमाघर के मालिक के साथ अल्लू अर्जुन को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई। हालांक शाम को बेल मिल जाने के बाद भी अल्लू अर्जुन की शनिवार की सुबह रिहाई हो पाई थी।

फिल्मी सितारों समेत तमाम दिग्गजों ने दिया साथ

वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक दिग्गजों ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया था। फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी इस गिरफ्तारी को गलत ठहराया था। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने भी कहा था कि किसी की मौत के लिए एक्टर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। अब रामगोपाल वर्मा ने भी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Author

  • Om Nil

    I am Om Nil, a self-made director, writer, and executive producer, as well as the co-founder of Big-Inning Productions. Driven by a deep passion for storytelling and a keen sense of creative direction, I have played a pivotal role in defining and steering the vision of our company towards success. Alongside my production work, I also contribute as a content writer at Newseager, where I focus primarily on the entertainment section, offering insights and analysis that resonate with a diverse audience.

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Document
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now